सरायकेला के तिरुलडीह मौजा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली जंगली खास की झाड़ियों में अचानक आग लग गई,
Seraikela
सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के तिरुलडीह मौजा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली जंगली खास की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें पास के घरों की दिशा में बढ़ती देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल सक्रिय हुए और बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पेड़ों की हरी डालियों, मिट्टी और पानी के सहारे आग की लपटों को रोकने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया।
