स्टोन माइंस एवं क्रशर मशीन स्थापित एवं संचालित नहीं करने की अनुमति देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,
Seraikella
सरायकेला। राजनगर प्रखंड सह अंचल अंतर्गत केंद्रमुंडी पंचायत के बिदरी गांव स्थित धोबोडूंगरी में स्टोन माइंस एवं क्रशर मशीन स्थापित तथा संचालित करने के लिए स्वीकृति लेने हेतु मैसर्स लीडिंग कंस्ट्रक्शन द्वारा जिला खनन विभाग को आवेदन किया गया है। इसका विरोध करते हुए स्थानीय ग्राम सभा मानकी मुंडा मोला बोदरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की है। मौला बोदरा ने बताया है कि जिस स्थान पर स्टोन माइंस एवं क्रशर मशीन स्थापित तथा संचालित करने के लिए गुप्त रूप से योजना बनाई जा रही है, उस प्लॉट के आसपास खेत, जंगल और जनमानस की घनी आबादी है। और यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची शेड्यूल एरिया के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया है कि पत्थर खनन और कृष्णा मशीनों के संचालन से आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण, मिट्टी की उर्वरता कम होना, धूल से फसले खराब होना, ध्वनि प्रदूषण एवं गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होगी। साथ ही निवास कर रहे आदिवासी मूल वीडियो के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इसे लेकर सभी ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से विचार विमर्श कर उक्त स्थल पर लघु खनन कार्य एवं क्रेशर स्थापित नहीं करवाने का सर्व समिति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने निवेदन किया है कि समस्याओं को गंभीरता पूर्वक विचार कर उक्त स्थान पर स्टोन माइंस और प्रेशर मशीन स्थापित एवं संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाए। मौके पर बिदरी गांव के ग्रामवासी सोमाय सिदू, विष्णु बोदरा, सोमराय बोदरा, गंगाराम बोयपाई, सोदा सोय, राम सोय, दीपक महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
