कोलाबीरा में चल रहे श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव 2025 के दूसरे दिन भक्ति और आध्यात्मिकता का रंग छाया,
Kolabira
सरायकेला।जिले के कोलाबीरा में चल रहे 10 दिवसीय श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव 2025 के दूसरे दिन शनिवार की शाम भक्ति और आध्यात्मिकता का रंग छा गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के श्रीधाम गोवर्धन से पधारे प्रख्यात कथा वाचक आचार्य बनवारी लाल शास्त्री जी ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करते हुए परीक्षित जन्म से संबंधित प्रसंगों का वर्णन श्रद्धालुओं के समक्ष किया। शास्त्री जी के मधुर वचनों और शास्त्रीय व्याख्या से वातावरण भक्तिमय हो उठा।शनिवार की शाम का शुभारंभ आयोजक शंभू मंडल और ग्रामवासियों द्वारा शास्त्री जी का पारंपरिक माल्यार्पण और स्वागत कर किया गया। मंच पर विविध धार्मिक गीतों और वाद्य-यंत्रों की संगति से कथा का माहौल और भी मनमोहक बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिला मंडल, युवा संगठन तथा आस-पास के गांवों से आए भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान भाव-विभोर होकर सहभागिता की और भगवान श्रीहरि के चरित्रों से प्रेरणा ग्रहण की।कार्यक्रम समिति ने जानकारी दी कि यह 10 दिवसीय श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव 12 नवंबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना, भजन-संकीर्तन और संध्या कालीन कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की शाम को इस भव्य आयोजन में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन कार्यक्रम निर्धारित है। वे श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और आयोजन समिति के उत्साह को बढ़ाएंगे।कोलाबीरा गांव में इस आयोजन का धार्मिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व माना जा रहा है। नए निर्मित श्री श्री बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गांववासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। पूरा क्षेत्र भक्ति संगीत, मंदिर की आरती, और आध्यात्मिक भावनाओं से गूंज उठा है, जिससे यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान बल्कि श्रद्धा, एकता और सामुदायिक समरसता का
