खरसावां में कुड़मी समाज ने मनाई शहीद निर्मल
महतो की जंयती, उनके योगदान को किया याद,
Kharsawan
खरसावां के निर्मल महतो कुडमी भवन में वीर शहीद निर्मल महतो की 75 वां जयंती कुडमी समाज के द्वारा मनाई गई। बारी बारी से समाज के लोगो ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके योगदान को याद किया। तत्पश्चात वीर शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, सभी को अमल करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य ऐसे ही महापुरुष के संघर्ष का प्रतीक है। उनके संघर्ष, उनकी बलिदान की गाथा आनेवाले सैकड़ों पीढ़ी तक लोग याद रखेंगे। निर्मल जी का सपना पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस दौरान उन्हे श्ऱंद्वाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से बाबलु महतो, बासुदेव महतो, सुभाष महतो, खुशबु महतो, राखी महतो, प्रतिमा महतो, दीपा महतो, सुमन महतो, सिद्वि महतो, बिना महतो, मुस्कान महतो, आशा महतो, मनीषा महतो, खुशी महतो आदि शामिल थे।
