सरायकेला मे पावन रथ यात्रा उत्सव शुक्रवार से प्रारंभ होगा, प्रभु जगन्नाथ गुंडिचा मौसी के घर पधारगे,मेला कमेटी स्वागत के लिए आतुर,
Seraikella सरायकेला।पावन रथ यात्रा उत्सव शुक्रवार से प्रारंभ होने वाली है भगवान श्री जगन्नाथ अपने अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मौसी के घर पधारने वाले हैं। इस निमित्त श्री जगन्नाथ मेला कमेटी द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत करने के लिए आतुर हैं। सरायकेला थाना चौक स्थित प्रसिद्ध गुंडिचा मंदिर की रंगाई- पुताई एवं सजावट का कार्य अंतिम चरण पर है ।

शुक्रवार सुबह तक सभी प्रकार तैयारी पूरी कर ली जाएगी। 10 जुलाई तक यहां मेला लगेगी और इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूला एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए खासकर विभिन्न प्रकार के झूले तथा महिलाओं के लिए मीना बाजार लग चुकी है। मेला में देव सभा भी लगाया गया है जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूप का दर्शन मिलेगा।
