सोनाहातु के मुरूतडीह सतिया के समीप अंचलाधिकारी ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक टर्बो वाहन को किया जब्त,
Sonahatu
सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के मुरूतडीह सतिया के समीप अंचलाधिकारी मनोज महथा ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक टर्बो वाहन को जब्त किया।जिसका गाड़ी नम्बर JH- 01AK – 0314 है। सीओ ने वाहन को जब्त कर सोनाहातू थाना पुलिस को सौंपा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पूर्व भी अवैध गिट्टी से लदे दो टर्बो वाहन पकड़े गए थे। उन दोनों वाहनों को थाना परिसर तक लाकर मुक्त कर दिया गया था।
गौरतलब है कि रांची के उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने एवं सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन दिनो अमल होते नहीं दिख रही है।
