वृहद झारखण्ड मोर्चा का उद्देश्य झारखंड के लोगों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा करना है-बिरसा सोय
Jharkhand वृहद झारखण्ड मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां कि वृहद झारखण्ड मोर्चा एक संगठन है जो झारखंड के वीर शहीदों और क्रां उद्देश्य झारखंड के लोगों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा करना है। आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। वृहद झारखण्ड मोर्चा की मांग है कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार दे। आदिवासी मूलवासी जनता के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग करता है।आदिवासी मूलवासी जनता के ऐतिहासिक हक़ों और अधिकारों का समर्थन करता है। इसके अलावे सैन्यीकरण के खिलाफ मोर्चा का आरोप है कि पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में सैन्य कैम्पों की स्थापना न्यायोचित नहीं है और इससे स्थानीय आदिवासी जनता परेशान होती है। वृहद झारखण्ड मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें और सम्मेलन आयोजित करता है जिसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और युवाओं से संपर्क किया जाता है।मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगता है और जनता से आह्वान करता है कि वह धार्मिक, राजनीतिक कर्मकांडों के पीछे छुपे पूंजीवादी रवैये को समझे।