कुचाई में प्रोफाइल फैशिलिटी पर शिक्षकों का प्रशिक्षण
संर्पन्न, वर्ग एक में जो बच्चे नामांकित किये गये हैं, उनका पूर्ण
विवरण यू डायस प्लस में भरने की दी जानकारी,
kuchai कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र में गुरूवार को कुचाई के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय यू डायस प्लस के तहत प्रोफाइल फैशिलिटी पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीपीओ नाथो महतो ने दीप जलाकर कर किया। इस मौके पर बीपीओ श्री महतो ने कहा कि वर्ग एक में जो बच्चे नामांकित किये गये हैं, उनका पूर्ण विवरण यू डायस प्लस में दर्ज करना है।

जिसमें विद्यालय से संबंधित सभी तरह के आंकड़े भरने के लिये बताया गया। जबकि प्रशिक्षण एमआईएस को-ऑर्डिनेटर देवाशीष महतो ने बताया कि यू-डायस प्लस प्रशिक्षण में विद्यालय की प्रोफाइल एवं संसाधन तथा टीचर माड्यूल की जानकारी दी गई। इसके तहत सभी प्राथमिक विद्यालयों को डाटा भरना है। स्कूल में उपलब्ध संसाधनों के साथ ही शिक्षकों से संबंधित जानकारी यूं डायस प्लस प्रपत्र में भरा जाना है। एक दिवसीय यू-डाइस प्लस पोर्टल में विद्यालय के आधारभूत संरचना, शिक्षक एवं विद्यार्थियों से संबंधित आंकडे भरने को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा सारी जानकारियां समय पर और सावधानी पूर्वक भरना है। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ नाथो महतो, लेखापाल कृष्णा राज मोहन, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर देवाशीष महतो सहित प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
