सरायकेला मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगा तनाव मुक्ति शिविर,
Seraikella
सरायकेला मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व की भांति प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किए जाने वाले तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन NCD cell के नेतृत्व में सदर अस्पताल सरायकेला में किया गया।

मानसिक रोगियों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित Dr. S K Jha और डॉ राजकुमार ने मरीजों की जांच की तथा अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। NCD cell की और से जिला कार्यक्रम समन्वयक (NCD) श्री पुष्कर भूषण तथा NTCP कंसल्टेंट श्री अशोक कुमार यादव , psychiatric नर्स श्रीमती सुशीला महतो तथा राधिका कुमारी, की मुख्य भूमिका रही।कुल 130 मरीजों में 125 पुराने फॉलो अप केसेज के अलावा 5 नए मरीज भी आए।
