चक्रधरपुर के बुढ़ीगोड़ा में क्रिसमस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, ग्रामीण खेल प्रतियोगिता से निखरती बच्चों और खिलाड़ियों की प्रतिभा: सांसद जोबा माझी
Seraikela
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत अन्तर्गत बुढ़ीगोड़ा मैदान में गुरुवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न बालक, बालिका, युवा एवं महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धा आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में अतिथि के रुप में सिंहमूम सांसद जोबा माझी ने शामिल होकर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों, खिलाड़ियों और लड़कियों की प्रतिभा निखारती है। आयोजन समिति खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से एकता, भाईचारा का माहौल बनाकर शांति स्थापित कर रही है। आनेवाले समय में मैदान के लिए और बेहतर काम होगा।

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की दौड़ अंडर 12 में मंगल जोंको, पाथोर होनहागा, बच्चों की दौड़ अंडर 14 में रामदेव भूमिज, विशाल रजक, बच्चियों की दौड़ अंडर 12 में गुरुवारी बांकिरा, गुरुवारी बोदरा, बच्चियों की दौड़ अंडर 14 में हीरामनी दिग्गी, रिहाना परवीन, बड़ी लड़कियों का दौड़ में हीरामनी दिग्गी, पानो बास्के, महिलाओं की चप्पल रेस में चांदमुनी हेम्ब्रम, यमुना सामाड, जवानों की दौड़ में सन्नी ईचाकुटी, तुरी कांडेयांग क्रमश प्रथम एवं द्वितीय विजेता बने। वहीं महिलाओं की ब्यूटी क्वीन साड़ी ड्रेस में प्रियंका पुरती चाईबासा तथा मनीषा बाडरा खूंटी क्रमश: विजेता व उप विजेता रहीं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों जोबा माझी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के रतनलाल बोदरा, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया पिंकी जोंको, शांति देवी, समीना गागराई, पूर्व मुखिया मंजू तियू, रफायल बोदरा, मदन तांती, सुरेश पान, नरेश कोंडाकेल, सूरज खंडाईत, बासु खंडाईत, किसान बोदरा समेत काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
-आदिवासी डांस ने बांधा समां, दर्शकों को झुमाया
खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ कमेटी द्वारा आदिवासी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें हो ट्रेडिशनल डांस ग्रुप चाईबासा, सुकेन पुनाई सोनुवा,
हिसार बाडाम बड़ाम रेचा शोभाम नेलो, चकधरपुर की टीम शामिल हुई। मौके पर अतिथि द्वारा सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
