छोटा गम्हरिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त
Seraikella
सरायकेला। छोटा गम्हरिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय सचिव गणेश लोहार ने बताया कि राहुल कुमार को झारखंड प्रदेश महासचिव तपन कुमार घोष द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। संगठन ने राहुल कुमार के सामाजिक कार्यों, जनसमस्याओं के प्रति उनकी सक्रियता एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद राहुल कुमार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना, शोषित, पीड़ित और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राहुल कुमार की नियुक्ति पर मनमोहन शर्मा, ध्रुव कुमार कैब्रतो, अधिवक्ता मंगल सिंह मेल गांडी, डॉ. पीके विश्वास, राजेश कुमार तिवारी, शंकर शंभु राजेश, दिलीप कुमार घोष, सुनील कुमार सहाय, डॉ. सुदामणी देवी, बिरसा लोहार, मदीराय नाग, रामजी कुमार मुंडा, डॉ. अनुप कुमार, प्रभाकर मिश्रा, अनुप कुमार वर्मा, अधिवक्ता कविता कुमारी सहित अन्य
