सरायकेला के रांगाटांड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा
सह मेला 16 अगस्त से होगा शुरू, तैयारी पर बैठक,
seraikella सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर के रांगाटांड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला का आयोजन आगामी 16 अगस्त से शुरू होगी। इसी संदर्भ में कल आयोजन समिति के सचिव नागेश्वर प्रधान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। जिसमें कई सारे प्रस्ताव पारित किया गया व मेला का रूपरेखा पर विचार विमर्श भी किया गया। विदित हो कि आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय नीलसेन प्रधान का हाल ही में जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स हॉस्पिटल पर निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद खाली हो गया है , उनके स्थान पर नए अध्यक्ष का चुनाव का रूपरेखा तय किया गया और निर्धारित किया गया कि अगले रविवार की बैठक में समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पूजा व मेला भव्य रूप से आयोजित होगी, जो आगामी 16 अगस्त से शुरू होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण इस वर्ष आरंभ की जाएगी एवं मेला परिसर पर स्वर्गीय अध्यक्ष जी का भव्य प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। जिसे सभी लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया। स्वर्गीय प्रधान जी इस जन्माष्टमी मेला के सूत्रधार रहे हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी सराहना किया जाए, वह कम ही होगी। उन्होंने जो समाज को दिया है, उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। अगले बैठक में सभी समाजसेवीयों एवं बुद्धिजीवियों को शामिल होने की अपील किया गया है। उक्त बैठक में नागेश्वर प्रधान, आशुतोष प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, जवाहरलाल प्रधान, हेमसागर प्रधान, देवदत्त प्रधान समेत कई सारे लोग उपस्थित थे।
March 8, 2026 2: 58 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
