सरायकेला में राजकीय चौत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025
के तहत खरसावां शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता में छऊ नृत्य
कला केन्द्र खरसावां के शिकारी नृत्य को मिला प्रथम स्थान,
seraikella-kharsawan सरायकेला में राजकीय चौत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 के तहत राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में खरसावां शैली के छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें से निर्णायक मंडली के निर्णय को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सभीं प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले दलों के नामों की घोषणा किया। जिसमें छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां, भवेश छऊ नृत्य कलाकेन्द्र देहरूडीह, भौरव छऊ नृत्य दल रामपुर तथा मार्शल छऊ नृत्य कला केन्द्र जोजोडीह सहित कुल चार दल ने भाग लिया।
खरसावां शैली छऊ नृत्य प्रतियोगिता में छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां द्वारा प्रस्तृत नृत्य ‘शिकारी‘ को 163 अंक प्राप्त कर जहां प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वही भवेश छऊ नृत्य दल देहरूडीह खरसावां द्वारा प्रस्तृत नृत्य शिकारी को 154 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान मिला है। जबकि भौरव छऊ नृत्य दल रामपुर के द्वारा प्र्रस्तुत नृत्य“सावित्री सत्यवान“ को 114 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान मिला। निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु बृजेंद्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, गुरु तरुण कुमार भोल, गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, गुरु विजय कुमार साहू, गुरु गणेश चंद्र महतो, गुरु मलय कुमार साहू तथा राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के संस्थापक सदस्य विजय महांती, खरसावां छऊ गुरु दिलदार अंसारी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, सरायकेला इंस्पेक्टर एस.पी. गुप्ता ने सभी दलों के गुरुओं को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि जो भी दल पुरस्कार स्थान पाने से वांछित रहे उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं। सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी दल का लक्ष्य है कि अपना कला संस्कृति को बचा के रखना है। चूंकि कला संस्कृति से ही हमारी पहचान छुपी है। खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा ये परंपरा आगे भी जारी रहेगी। जिसे पुरस्कार नहीं मिला उन्हें निराश नहीं होना है। आप सभी अपने टीम को और बेहतर बनाइए और अगले साल के लिए तैयार रखे। सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दल को मुख्य मंच में अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार दिया जाएगा। उक्त अवसर भोला महांती, कोडीनेटर सुदीप कबी, अमलेश सिन्हा, रूपेश साहू, अमित साहू, कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, नाजिर कृष्णा सोय, आशीष कर, गजेंद्र महांती, पंकज साहू, अभिनाश कबी, गोपाल पटनायक, संतोष कर, निवारण महतो, असित पटनायक, कुना सामल, राकेश कबी, शिवनाथ मिश्रा, रजतेंदु रथ, गणेश परीछा, शिव चरण साहू, घसीनाथ भोल, सिद्धू दरोगा, चंदन कबी सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।