चांडिल क्षेत्र के बनडीह में एक विवाहित महिला की मौत पर फैला सनसनी,
Chandil
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के बनडीह गांव में एक विवाहित महिला की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका का पहचान अंजली लायक के रूप में हुई है, जिनका शव मंगलवार सुबह उनके घर से बरामद किया गया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार अंजली लायक एवं उनके पति के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता था। बीती शाम खेत से लौट के बाद अंजली और उसके पति के बीच शराब पीने के लिए पैसे को लेकर विवाद भी उत्पन्न हो गया था, इसी दौरान पति द्वारा अंजली की पिटाई भी किए जाने का बातें सामने आई है।
पुलिस के अनुसार मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उसने दावा किया कि उसने खुद ही शव को फंदे से नीचे उतारा है हालांकि, घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं में जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। चांडिल थाना पुलिस ग्रामीणों के बयान और घटनास्थल की स्थिति का अवलोकन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी। चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुआ ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में शौक का माहौल है।
