सरायकेला महिला महाविद्यालय मे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट पर सेमिनार,
Seraikella
सरायकेला।महिला महाविद्यालय सरायकेला में मंगलवार को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य स्पार्कलीन देई ने की। महाविद्यालय के प्राचार्य स्पार्कलीन देई ने अपनी भाषण से छात्राओं को प्रोत्साहित किए। उन्होंने कॉपीराइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नवीन रचनाओं जैसे कविता और कहानी के माध्यम से अपनी मन भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार महतो ने अपनी भाषण में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के महत्व और उसके प्रकारों में कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट ,भौगोलिक संकेत ,पादप किस्मे ,औद्योगिक, डिजाइन सेमीकंडक्टर, इंटीग्रेटेड सर्किट लेआउट डिजाइन पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने यह भी बताया कि नवाचार रचनात्मक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है ।साथ ही यह भी बताया कि इन अधिकारों के द्वारा अपनी रचनाओं जैसे अविष्कारों, साहित्यिक और कलात्मक ,कृतियां, डिजाइन और वाणिज्य में प्रयुक्त प्रतिरक्षा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर द्वारा किया गया ।मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
