पवित्र पौष पूर्णिमा पर जगन्नाथ श्री मंदिर में रामायण सुंदरकांड पाठ आज,
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ श्री मंदिर प्रांगण में पवित्र पौष पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को विशेष आयोजन किए जाएंगे। जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के तत्वावधान इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से रामायण सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने बताया कि रामायण सुंदरकांड पाठ के पश्चात अपराह्न 1:30 बजे से मंदिर प्रांगण में महाप्रभु श्री जगन्नाथ को अन्न महाप्रसाद का चढ़ावा चढ़ाते हुए महाप्रभु के अन्न महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रांगण में ही भक्तों के अन्न महाप्रसाद सेवन की व्यवस्था की जाएगी।
