सरायकेला एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लाल बिहारी दास के निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त,
Seraikella सरायकेला एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लाल बिहारी दास का निधन हो गया है।

उनके निधन के बाद शिक्षक एवं शिक्षा वर्ग से जुड़े विभिन्न लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को लंबी बीमारी के बाद दोपहर 1:00 बजे उन्होंने जमशेदपुर टीएमएच में अंतिम सांस ली। उनके निधन के पश्चात एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने 2 मिनट की मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
