कुचाई में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील,
kuchai
कुचाई क्षेत्र मे आगामी सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को कुचाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने की। इस दौरान क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भी सभी त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दरभंगा ओपी प्रभारी रविंद्रर मुंडा, जिला परिषद सदस्य झिगी हेम्बम, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया सरस्वती मिंज, सत्येंद्र कुम्हार, धर्मेंद्रर साडिल सहित मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।
