जिले में गृह रक्षकों के 990 स्वीकृत पदों में से 446 रिक्त पदों को भरने के लिए लिया जा रहा आवेदन, 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिले में गृह रक्षकों की बहाली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले में गृह रक्षकों के कुल 990 स्वीकृत पदों में से 446 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। इनमें नगर क्षेत्र के लिए 212 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 234 पद निर्धारित किए गए हैं। इस बहाली प्रक्रिया में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। हालांकि बहाली प्रक्रिया शुरू होते ही जिला नियोजनालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।

काफी धीमी गति से आवेदन जमा लिए जा रहे हैं, जिससे आवेदन जमा करने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कतार में खड़े नजर आए, लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी कई अभ्यर्थियों का आवेदन जमा नहीं हो सका। अभ्यर्थियों को दो से चार घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
