ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति कि हुई मौत, तिरूलडीह थाना प्रभारी ने दिखाया मानवता
Chandil
चांडिल(bidhyut mahato) चांडिल अनुमंडल के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह रेलवे स्टेशन के सपादा केबिन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति कि मौत हो गई। मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रहड़ाडीह निवासी 36 वर्षीय कंश गोप की रूप में की गई। सुचना मिलते ही तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे को सुचित कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी एवं छोटा एक लड़का एवं छोटी एक लड़की है। परिवार का स्थिति काफी दयनिय है। थाना प्रभारी ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए अपने स्तर से घर तक लाश पहुंचाने में आर्थिक सहयोग किया एवं सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक का मानसिक हालत ठीक नहीं था वह रविवार को ही घर से निकला था और रेल के चपेट में आने से मौत हो गई।
