नीमडीह मे चोरी के आरोप में एक गिरफतार, भेजा सलाखों के पिछे,
Nimdih
नीमडीह-सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना कांड संख्या-32/2025, दिनांक 08.07.2025, धारा 303(2)/334(1) बीएन एस -2023. के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त कांड वादी राकेश सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर वादी के चांडिल स्टेशन रोड़ स्थित राशन दुकान का दिनांक 3 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में करकट हटाकर एक बंडल सिगरेट एवं काउंटर से चार हज़ार रुपये चोरी कर लेने के आरोप में प्रतिवेदित हुवा था। कांड के अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त पेलु सरदार उर्फ समर सिंह, उम्र 18 वर्ष जो ऊपर पितकी, थाना नीमडीह के निवासी हैं, उसे गिरफ्तार किया गया हैं, तथा उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए 10 पैकेट सिगरेट बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
