खरसावां में रथयात्रा के पांचवें दिन हेरा पंचमी को
नाराज महालक्ष्मी ने रथ तोड़ा, बड़ी संख्या में भक्त भजन
कीर्तन करने के साथ-साथ लगाते रहे जय घोष
Kharsawan खरसावां के जगन्नाथ मंदिरों में हेरा पंचमी की रात रथ भंगिनी की परंपरा निभायी गयी। भाई-बहन के साथ मौसी घर गुंडिचा मंदिर गये प्रभु जगन्नाथ के पांच दिन बाद भी श्रीमंदिर वापस नहीं लौटने पर मां लक्ष्मी नाराज हो कर स्वयं गुंडिचा मंदिर पहुंचती हैं तथा प्रभु जगन्नाथ के रथ नंदिघोष को तोड़ देती हैं। इस परंपरा को निभाया गया। मंदिर के चंद सेवायतों ने सभी रस्मों को निभाया। सबसे पहले लक्ष्मी मंदिर से मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पालकी में ले कर प्रभु जगन्नाथ के मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर तक पहुंचाया। गुंडिचा मंदिर के बाहर खड़े प्रभु जगन्नाथ के रथ नंदीघोष पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा को रख कर रथ का एक हिस्सा तोड़ा गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों का समागम देखा गया। बड़ी संख्या में भक्त भजन कीर्तन करने के साथ-साथ जय घोष लगाते रहे। इस अनुष्ठान को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
March 7, 2026 10: 29 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
