पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर सरायकेला में हुई विशेष पूजा अर्चना,
Seraikella
आज पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर सरायकेला में विशेष पूजा अर्चना किया गया।आज मंदिर प्रांगण में रामायण कथा का सुन्दर काण्ड पाठ कथावाचक पंडित आदित्य कुमार सतपथी अपने सहयोगी पंडित अक्षय कुमार सतपथी द्वारा किया गया।इस दौरान संगीतमय एवं भजन गायन भी स्थानीय कलाकार चन्द्रशेखर कर एवं वाद्ययंत्र में जयराज द्वारा काफी मनमोहक प्रस्तुति किया किया गया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला पुरुष भक्तों द्वारा कथा का आनंद उठाया गया।हर पूर्णिमा के भांति आज भी जगन्नाथ मंदिर में पुर्णिमा अन्न महाप्रसाद की आयोजन किया गया था उपस्थित भक्तजनों द्वारा पंक्तिबद्ध महाप्रसाद सेवा किया गया।श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव,सुशांत महापात्र,प्रशांत महापात्र,चिरंजीवी महापात्र, राजेश मिश्रा,परशुराम कबी, गणेश सतपथी,चित्रा पटनायक,सुमित महापात्र, राजीव महापात्र,शंकर सतपथी के अलावा जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री ब्रह्मानंद महापात्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
