खरसावां शहीद दिवस पर पदयात्रा कर शहीदों को श्रद्धांजलि देगे, तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक, खरसावां शहीद स्थल बना प्रेरणा स्थल व शक्ति स्थल-सिंहदेव
Kharsawan
खरसावां में एक जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले शहीद दिवस की तैयारी को लेकर खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहीद दिवस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के उपस्थिति मे भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा पदयात्रा कर शहीद समाधि में पहुंचेंगे।

इसके बाद शहीदों को पारंपरिक तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि खरसावां का शहीद स्थल अब प्रेरणा स्थल व शक्ति स्थल बन गया है। अर्जुन मुंडा ने अपने मुख्यमंत्री काल में शहीद पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। नेताओ ने शहीद पार्क को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इस बैठक में खरसावां पूर्वी के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश महतो, खरसावां पश्चिम के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में होपना सोरेन, प्रशांत महतो, विश्वजीत प्रधान, शंभू नाथ पति, रानी हेंब्रम, लाल सिंह सोय, विवेक प्रधान, ईश्वर चंद्र महतो, जयचंद महतो, सुभाष महतो, इंद्रजीत उरांव, संतोष कुमार, सुशील महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
