खरसावां के एसएम पब्लिक स्कूल बोरडा मे लगा नेचर स्टडी शिविर, छात्रों को जीवन में स्काऊट एण्ड गाइड के माध्यम से जीवनशैली का विकास करना चाहिए-दुर्गा सोलंकी
Kharsawan
खरसावां एसएम पब्लिक स्कूल बोरडा मे एस.ई. रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के लोकल एसोसिएट आदित्यपुर के तत्वधान मे एक दिवसीय नेचर स्टडी शिविर का आयोजन किया गया। नेचर स्टडी में राजखरसावाँ स्टेशन से सभी स्काउट एण्ड गाईड के छात्रों को मेपिंग करते हुए अपने गनतब्य स्थान एस. एम. पब्लिक स्कूल पहुँचना था। पहुँचने के पश्चात शिविर में रोबर स्काऊट लीडर संतोष कुमार दास कि ओर से ड्रिल, कैम्प, क्राफ्ट, टेन्ट पिचिंग, हाईट करवाया गया। इस कार्यक्रम में एस. एम. पब्लिक के स्काउट एण्ड गाईड के छात्रों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। इस अवसर पर एस. एम. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दुर्गा सोलंकी ने कहा कि सभी छात्रों को जीवन में स्काऊट एण्ड गाइड के माध्यम से जीवनशैली का विकास करना चाहिए । साथ ही साथ उन्होंने सभी अविभावको से आग्रह किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि नेचर स्टडी शिविर (प्रकृति अध्ययन शिविर) का आयोजन बच्चों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यावहारिक अनुभव देने के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शामिल होकर अपना योगदान दिया।
March 7, 2026 8: 53 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
