कुचाई के सिगीदा में सासंद प्रतिनिधि ने किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता-मान सिंह मुंडा
खरसावां
कुचाई प्रखंड अंतर्गत मौजा सोसोकारा के सिगीदा में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष फागु मुंडा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राशिक लाल मुंडा ने 25 केवी के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस ग्राम में विगत 9 जून 2025. से ट्रांसफर खराब हो गया था। जिसके कारण लगभग सात महीने से लोग अंधकार में थे। मौके पर मुंडा ने कहा कि सिगीदा गांव में लगा 25 केवी ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने उन्हें दी थी। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सिगीदा में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात नहीं बितानी पड़ेगी।
उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि वे ग्रामीणों के हर सुख-दुःख का साथी बनना चाहते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं। वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि बिजली हमारे जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी है। इसके बिना जीना बहुत कठिन है। पहले के जमाने में लोग अंधेरे में रहते थे, लेकिन आज बिजली की वजह से हमको अंधेरे में भी उजाला देखने का मौका मिलता है। इस दौरान मुख्य रूप से लखन सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, हराधान मुंडा, हगोल मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, सोमा मुंडा, सोमल मुंडा, अमर सिंह मुंडा, राम सिंह मुंडा, रूप लाल मुंडा, एवं महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।
March 8, 2026 1: 37 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
