गुदड़ी के टोमडेल में सांसद-विधायक ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास,
Sonuva
सोनुवा: बुधवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंचायत अन्तर्गत ग्राम जोजोदा सुजेश होबोटूरी घर से जुनेश लोमगा के घर तक पीसीसी पथ निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा गुदड़ी प्रखंड का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। इसी दिशा में कई कार्य किये जा रहे है। सांसद ने कहा जब उन्हें मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जनता ने सौंपा था तो यह क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था। लेकिन सभी के प्रयास से यहां विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा गुदड़ी प्रखंड के हर गांव में विकास पहुंचाना है। कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्या है उससे अवगत कराते रहे ताकि समाधान की दिशा में कार्य हो। इस अवसर पर एनआरईपी के सहायक अभियंता राजेश कुमार मुंडा, कनीय अभियंता पार्थ सत्पथी, टोमडेल के मुखिया मुखिया अनिल बुढ़, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, मानकी बिरसा बरजो, रोलेन बरजो, अकबर खान, ईशा खान, एजाज अहमद, दीपक माझी समेत ग्रामीण उपस्थित रहे
