सरायकेला जेल मे लगा मासिक जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा जांच शिविर,जेल बंदियों की पांच आवेदनों पर विचार,
Seraikella
सरायकेला में मासिक जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सरायकेला जेल में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तौसीफ मेराज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनू कुमार अस्सिस्टेंट जेलर, सहायक लोक अभियोजक, सरायकेला , एलएडीसी के चीफ,डिप्टी और अस्सिस्टेंट सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जेल बंदियों की पांच आवेदनों पर विचार किया गया। सचिव तौसीफ मेराज ने जेल बंदियों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया एवं उन्हें सजा पूरी करने के बाद देश के एक बेहतर नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।
