ईचागढ़ के चीमटिया निवासी सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय महतो के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतोI
Ichagarh
सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चीमटिया गांव निवासी कामरेड सह पूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय महतो के श्राद्धक्रम में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि स्व. विजय महतो एक कर्मठ, संघर्षशील और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनका योगदान समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। इस क्रम में विधायक ने चांडिल निवासी दारा मंडल के पत्नी स्व रिंकू मंडल के श्राद्धक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अभय यादव, काला चांद, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
