कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के जयंती पर विधायक सविता महतो नें माल्यार्पण कर किया नमन,
Chandil
चांडिल (बिद्युत महतो) ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नागासेरेंग मोड़ स्थित कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के जयंती पर बुधवार को विधायक सविता महतो नें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान विधायक नें कहा शाहिद का खून व्यर्थ नहीं जाएगा।

विधायक नें कहा कारगिल युद्ध के दौरान नागेश्वर महतो शहीद हो गए थे उनके जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया गया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, अमित सिन्हा, बिजय कृष्ण महतो, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, अनिल महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
