सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई सॉल्यूशन को लेकर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य बैठेगे अनिश्चितकालीन अनशन पर,
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई सॉल्यूशन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य मंगलवार से नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई बार सरकारी स्तर पर कुछ छोटे-मोटे निर्देश पारित हुए ,लेकिन अब तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया जिसके कारण सरायकेला की आधी आबादी हर दिन तिल पीने के पानी के लिए मर रही है। सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है आम जनता के प्रति इस अमानवीय व्यवहार के कारण कार्यपालिका के खिलाफ अनिश्चितकालीन अमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है ।
