विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक में शामिल हुए विधायक जगत माझी, छात्राओं को किया प्रोत्साहित, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में पीटीएम में अभिभावकों ने रखी मांगे, छात्राओं से विधायक ने किया सीधा संवाद
sonuva
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड के बेगुना ग्राम में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में सोमवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जगत माझी शामिल हुए और बैठक की अध्यक्षता की। विद्यालय के छात्राओं ने विधायक का स्कूली बैंड एवं परेड के साथ स्वागत किया।

बैठक में विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। अभिभावकों ने विधायक के समक्ष विद्यालय के लिए एक एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करने की मांंग की। इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड में निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निर्माण जल्द पूर्ण कराने एवं गुदड़ी में मोबाइल नेटवर्क और शौचालय की सुविधा बहाल करने की मांग रखी।

अभिभावकों ने बताया कि गांव में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चों से वार्ता नहीं कर पाते है। अभिभावकों की मांग पर विधायक ने अगले वर्ष एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों पर कहा काम चल रहा है जल्द ही यह भी पूरा हो जाएगा। बैठक के बाद विधायक ने विद्यालय में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया एवं छात्राओं से मिलने वाली सुविधा एवं समस्या के बारे में पूछा। उन्हाेंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा गुदड़ी पिछड़ा क्षेत्र जरूर है, लेकिन यहां के विद्यार्थी पढ़ाई और खेल में अव्वल आते है। कहा कि मन लगाकर पढ़े जो भी असुविधा है उसे जल्द दूर करेंगे। इसके अलावा विधायक ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर रूम का भी निरीक्षण किया। बैठक में वार्डेन पुष्पा कंडुलना, नूतन भुइंया, सुनीता कुमारी, मोनिका कुमारी समेत अभिभावक उपस्थित रहे।
