नीमडीह स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए विधायक, बच्चे लगन के साथ करें पढ़ाई लक्ष्य मिलना तय : सविता महतो
Nimdih
चांडिल (बिद्युत महतो) नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल परिसर में सोमवार को 10 एनुअल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने बच्चों बच्चियों की उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए कहा कि बच्चे लगन के साथ पढ़ाई करे लक्ष्य मिलना तय है। विधायक ने कहा राज्य सरकार बच्चे बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए कोई तरह का योजना चल रही है जिस क्षेत्र के लोगों को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन काफी सराहनी है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से विधायक को पुष्प कुछ और साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चे बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत पतित पावन दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो, समाजसेवी सपन गुप्ता, अशोक महतो, हरिदास महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू महतो, समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी छात्र-छात्राओं व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
