कुचाई सीएचसी में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का शुभारंभ,
बूथों में उम्र के अनुसार डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की दी गई गोली,
फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा ही एक मात्र उपाय है-छोटराय
kuchai
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमडीए-आईडीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू ने दी प्रज्जलीप कर किया। यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 25 अगस्त तक पूरे झारखंड में फाइलेरिया के उदेश्य से संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को बूथ डे के रूप में मनाया गया। इसके बाद 11 से 25 अगस्त तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाएंगे। कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को तीन प्रकार की दवाइयां दी जाएंगी। लंबाई के अनुसार इवरमेक्टिन, उम्र के अनुसार डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। हालांकि, यह दवाएं गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, खाली पेट व्यक्तियों, और ऐसी माताओं जिन्हें डिलीवरी हुए सात दिन से कम समय हुआ है, को नहीं दी जाएंगी। मौके पर श्री किस्कू ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा ही एक मात्र उपाय है। जिससे सभी को सेवन करना जरूरी है। गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बिमार मरीज एवं दो साल से छोटे बच्चे को यह दवा नही खिलाई जाएगी। इस दौरान कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, डॉ. सुशील कुमार महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, कैलाश चंद्र महतो, जितेंद्र कुमार महतो, खुदीराम मुर्मू, विवेकानंद प्रधान, सुशांत कुमार पाल, विकास गोप, बाबूलाल किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 53 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
