कुड़मी समाज का रेल टेका में दलगत भावना से ऊपर उठकर कई दल हुए सामिल, करीब 11 घंटे रहा रेल जाम
Chandil
चांडिल (Bidhyut mahato) कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल टेका ,डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल मुरी रेलखंड पर हेंसालोंग स्टेशन के ओड़ीया फाटक के पास रेल ट्रैक को जाम कर दिया।

करीब 11 घंटे जाम रहा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुड़मी समाज के लोग रेल ट्रैक से हटे । कुड़मी समाज के आह्वान पर राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जेएल के एम के केन्द्रीय सचिव गोपेश महतो, तरूण महतो, विस्थापित एकता मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो, समाजसेवी खगेन महतो सहित कई संगठन के कुड़मी नेता रेल ट्रैक पर जमे रहे। सुबह करीब 7 बजे से रेल ट्रैक को जाम कर दिया।

वहीं कुड़मी समाज के आंदोलनकारियों को रेल टेका को वापस लेने के लिए प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह डीटीओ गीरजा शंकर महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा एवं रेलवे पदाधिकारी भारी संख्या में रेल पुलिस एवं जिला पुलिस वल के साथ पहुंचे व समझाने का कोशिश करते रहे, लेकिन कुड़मी समाज के लोग आदिवासी में सामिल करने एवं कुड़माली भाषा को आठवीं सुची में सामिल करने का मांग को लेकर अनिश्चितकालीन रेल टेका जारी रखने पर अड़े रहे । आखिर प्रशासन के समझाने पर करीब शाम 6 बजे रेल टेका को समाप्त किया गया। मौके पर भानुमती महतो, प्रभात महतो, अनुप कुमार महतो, सुनील कुमार महतो सहित हज़ारोलोग उपस्थित थे।
