स्साइलेंसर से तेज़ आवाज़ निकालना और स्टंट करना पड़ा महँगा,
Chandil
चांडिल (Bidhyut Mahato) पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर ज़िले में एक महीने तक चलने वाले विशेष सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरायकेला-खरसावां ज़िला पुलिस अब सख़्त रुख़ अख़्तियार कर चुकी है।
इसी अभियान के तहत तिरुलडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट करने और साइलेंसर से तेज़ आवाज़ निकालने वाले नागिन जैसा बाइक चलाने वाले बाइकों को पकड़ा और उनकी मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले आई।
तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का इस्तेमाल करें और गाड़ी के सभी ज़रूरी काग़ज़ात अपने पास रखें।
