खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
Kharsawan आठ दिनों तक मौसीबाडी में बिश्राम करने के पश्चात नौवें दिन महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा संग घर वापसी प्रभु के जय जयकारों और रिमझिम बारिश के बीच हुई। पुरातन परम्परा और ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा के बीच भगवान जगन्नाथ मौसीबाडी में पूजे जाने के बाद उत्साह के साथ भक्तो के बीच खरसावां शहरी क्षेत्र, खरसावां के हरिभंजा एवं दलाईकेला के जगन्नाथ मंदिर के पहुचा। बाहुडा रथयात्रा के दौरान खरसावां और हरिभंजा में भक्तों की काफी भीड उमडी। मौसीबाडी में बिश्राम करने के पश्चात नौवें दिन वापसी के लिए निकले। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तो की भीड उमड पडी। वापसी के पुर्व मौसीबाडी में विधि विधान के साथ पुजा अर्चना की गई। भगवान को तरह तरह के फल, पकवान, मिठाईया का भोग चढाया गया। नौ रूपों में पुजे जाने वाले महाप्रभु के रथ खिचने को लेकर श्रद्वालुओं में होड मची रही। वही प्रसाद छिन्ने का सौभाग्य को भी भक्त पीछे नही रहना चाहते थे। सोमवार शाम भगवान जगन्नाथ के रथ घर वापसी के लिए निकली। जो देर शाम जगन्नाथ मंदिर पहुचां। रथयात्रा के दौरान जगह जगह दुकान लगा रहा। बाहुडा रथयात्रा के दौरान महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के दर्शन करने लिए विभिन्न गांवों से श्रद्वालु पहुचे थे। इस दौरान रथयात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान तैनात थे।
ग्रामीण क्षेत्रो में रही बाहुडा रथयात्रा की धुम
खरसावां कुचाई के विभिन्न गांवो में बाहुडा रथयात्रा धुमधाम से निकाली गई। मौसीबाडी में नौवें दिनों तक अलग अलग रूपों में पूजे जाने वाले महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा घर वापसी के लिए जैसे निकले, तो ग्रामीण क्षेत्रो के भक्त उमड पडे। खरसावां के हरिभंजा, बंदोलोहर, छोटाचाकडी, पोडाकाटा, दलाइकेला, जोजोकुडमा, पोटोबेडा, सीनी में भगवान जगन्नाथ जी की घर वापसी हुई।
March 8, 2026 1: 30 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
