कुचाई के बैंक ऑफ इंडिया में लगा जीवन बीमा सेवा
शिविर, लोगों को बैंकिंग सुविधाओ की दी जानकारी
kuchai
कुचाई के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जीवन बीमा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक के प्रबंधक पिंटू कुमार रवि के द्वारा लोगों को बैंकिंग सेवाएं की सुविधाओं की जानकारी दी गई। इनमें री-केवाईसी, नामिनी अपडेट, जनधन खाता खोलना शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं में पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। श्री रवि ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। बैंक द्वारा इन शिविरों में डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाने की बात कही। इसके अलावे किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से सतीश कुमार, ज्ञान प्रकाश, राजदीप गुहा, नवीन कुमार, दिनेश साहू, जितेंद्र सोय, अनूप टोपनो, आकाश प्रधान, एस के गोस्वामी और अनेक ग्राहकगण उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 55 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
