कुचाई में लगा विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर, लोगों को दिए कानूनी जानकारी, परिसंपत्तियों का वितरण, महिला उत्पीड़न, बाल-विवाह जैसे कुप्रथाओं को दूर करने पर दिया जोर,
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रमुख एलएडीसी दिलीप कुमार साव, अधिवक्ता पीपी सिंहदेव ने उपस्थित ग्रामीणों को कानुन प्रकिया की जानकारी दी गई एवं सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनक योजनाओं का जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में निम्न योजना के तहत लामुको लाभांवित किया गया।

साथ ही परिसम्पति का वितरण किया गया। साथ ही सीआईएफ, सीसीएल, आरएफ. पीजेएवाई राशि वितरण, सावित्रीचाई फुले किशोरी समृद्धि योजना दो लाभूक, तीन गर्भवती महिलाओं का गोदभराई, दो बच्चों का अन्नप्रासन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) दस स्वीकृति पत्र,, मनरेगा के 6 जॉब कार्ड, 4 केसीसी, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र वितरण-5, आपदा लाभुकों का भुगतान आदेश-5, बीज वितरण-10, लाभुकों को वितरण किया गया। मौके पर श्री साव ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों व महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं धरातल पर उतारी गयी हैं। सही जानकारी नहीं होने से आम ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। डायन जैसी कुरीतियों को खत्म करना जरूरी है।बाल विवाह को भी रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशापान से परिवार में कलह बढ़ रहा है। इस दौरान दिलीप कुमार साव – बाल शिक्षा, पॉस्को, सामाजिक जागरूकता, घरेलु हिंसा के बारे विस्तार पूर्वक बताया। वही श्री सिंहदेव ने अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे मे बताया। साथ ही सरकार द्वारा आम जन को किन किन प्रकार के कानूनी सहायता दी जाती है।इसके अलावे बच्चों के हक़ एवं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सुषाम सोरेन, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुम्भाकर, बिना बॉकिरा, बीटीएम राजेश कुमार, लिबनुस हेम्ब्रम, सुनिता सिंह, विजय मुण्डा, महेन्द्र लायक, विनोद बड़ाईक, रिंकु महतो, गणेश चन्द्र महतो, मुकेश कुमार साहू, शुरू माई सोय, रामेश कुम्हार, एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
