खूंटपानी के बासाहातु मे स्वर्गीय मारकाडें हाईबुरू मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, राजस्थान रजवाड़ी को पराजित कर महेश ब्रदर्स बनी चैंपियन, खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है-गागराई
Khutpani
खूंटपानी के बासाहातु फुटबॉल मैदान में क्रिसमस के अवसर पर युवा विकास संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्वर्गीय मारकाडें हाईबुरू मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2025 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। पुरुष वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र से 48 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे राजस्थान रजवाड़ी के टीम को 2-1 से प्राची कर प्रराजित कर महेश ब्रदर्स राजनगर की टीम चैंपियन बनी। जबकि महिला वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डेंगान एफसी को 1-0 से पराजित कर प्लान इंडिया चैंपियन मनी।

पुरुष वर्ग की फुटबॉल चैंपियन टीम महेश ब्रदर्स टीम को 1.15 लाख व उप विजेता राजस्थान रजवाड़ी को 75 हजार देकर सम्मानित किया गया। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम सुहाना सफर इज बैक को 40 हजार तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले टीम जीटीआर एफसी को 15 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया। वही महिला वर्ग की प्रतियोगिता के विजेता टीम प्लान इंडिया को 9 हजार व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम डेंगान एफसी को 6 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावे बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार समीर गुईया, मैन ऑफ़ द मैच शंकर करवां तथा मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार राजू बाकिरा को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है। खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से बासंती गागराई, यमुना तियु, दुर्गाचरण पाड़ेया, दिनेश हाईबुरू, विश्वजीत हाईबुरू, बबलु गोडसोरा, सोमा लामाय, बारी हाईबुरू, सनी हाईबुरू, नंदलाला हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
