खूंटी सांसद ने खरसावां के वीर शहीदों को दी
श्रद्धांजलि, खरसावां के वीर शहीदों की कुर्बानी से झारखंड
की अस्मिता और पहचान मजबूत-कालीचरण मुंडा,
Kharsawan
खरसावां शहीद दिवस पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को झारखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि खरसावां के वीर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन्हीं शहीदों की कुर्बानी से झारखंड की अस्मिता और पहचान मजबूत हुई है।

आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि खरसावां के वीर शहीदों का संघर्ष झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। खरसावां के शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु लगातार कार्य कर रही है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि सकारी दोंगो, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, सांसद प्रतिनिधि राहुल मुदी, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति,अशंकर लोवादा, सौरव तांती, कन्हैया लाल समाड़, निरंजन दास, गुरुचरण कुमार, अशोक मुंडरी, जगबंधु महतो,इरथो कुम्हार, रामचंद्र लोहार, सुभाष कुम्हार, बुधनलाल कुम्हार, बुधराज दिग्गी, मो भुट्टो, रतन मुखी, कैलाश महतो, रिज़वान खान, कृष्णा सोय, गुरुवा सरदार, के साथ साथ सभी सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
