खरसावां बीडीओ ने बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान
के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है-प्रधान माझी
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय से बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत शुक्रवार को खरसावां प्रखंड किास पदाधिकारी प्रधान माझी के द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में बीडीओ द्वारा हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया। जिसके माध्यम से नागरिकों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। वही सेविकाओं को बाल विवाह नही करने के लिए शपथ दिलाया। यह रथ आगामी 23 दिसंबर 2025 तक खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा और बाल विवाह रोकथाम से संबंधित संदेश जन-जन तक पहुँचाएगा। मौके पर श्री माझी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए निरंतर एवं व्यापक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यद्यपि बाल विवाह के विरुद्ध स्पष्ट कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, फिर भी समाज के कुछ वर्गों में अज्ञानतावश यह कुप्रथा जारी है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कारण बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में गर्भधारण की स्थिति में जच्चादृबच्चा दोनों के जीवन पर जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही कम आयु में वैवाहिक एवं पारिवारिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन मानसिक तनाव को बढ़ाता है और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा तथा सर्वांगीण विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह की आशंका या प्रयास दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन को दें, क्योंकि यह प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। जागरूकता रथ के माध्यम से जनसामान्य को यह भी अवगत कराया जाएगा कि विवाह हेतु लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लड़की की 18 वर्ष निर्धारित है। इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना, दो वर्ष तक का कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है। साथ ही बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों तक पहुँचाई जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सहायक अभियता आशुतोष कुमार, कनिया अभियता निरज सिन्हा सहित काफी संख्या में सेविकाए उपस्थित थे।
March 7, 2026 7: 17 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
