खरसावां के़.बडाबाम्बों मां पाउडी शक्ति पीठ पर पारंपरिक
विधि-विधान के साथ हुई जंताल पूजा, श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना
कर अच्छी फसल के साथ की सुख-समृद्धि की कामना
kharsawan खरसावां के़.बडाबाम्बों मां पाउडी शक्ति पीठ पर जंताल पूजा का आयोजन किया गया। पारंपरिक विधि विधान के आयोजित जंताल पूजा में श्रद्वालुओं की भीड उमड पडी। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी देवरी संतोष नायक सहायक पुजारी विजय नायक ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ जंताल पूजा किया। श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर गांव की समृद्वि, अच्छी बारिश, अच्छी फसल के साथ-साथ सुख समृद्धि की कामना की गई।

यहां माता की पूजा अर्चना होती है। मान्यता है कि मां पाउडी शक्ति पीठ पर पूजा-अर्चना कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है। लोगों मांगी गयी मन्नत पूरी पर बकरा व भेडा की बलि चढाई गई। बडाबाम्बों मां पाउडी शक्ति पीठ पर जंताल पूजा वर्षो से चली आ रही है। जो प्रत्येक पांच वर्षो में एक बार होती है। क्षेत्र में मान्यता है कि पूजा के पश्चात मां पाउडी प्रसन्न होती हैं तथा अच्छी बारिश होती है। इस वर्ष भी लोगों ने अच्छी बारिश के साथ-साथ अच्छी फसल की भी मन्नत मांगी है। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य पुजारी संतोष नायक, सहायक पुजारी विजय नायक, सुशांत नायक, सोहन महतो, कार्तिक महतो, प्रशांत कुमार महतो, कपिलेश्वर मोदी, अनंतो नायक, श्याम नायक, दीपक नायक, प्रभु नायक, चंद्रकांत नायक, शंकर नायक, उमेश नायक, भुवनेश्वर महतो, रईबु मुदी, गुरुचरण महता,े देवेन नायक आदि उपस्थित थे।
