उपायुक्त ने किया कोल्ड स्टोर का निरीक्षण, समय पर कार्य नहीं होने से भड़के उपायुक्त
Chsndil
चांडिल (Bidhyut mahato) चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो स्थित निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य में विलंब होने का विधायक सविता महतो के शिकायत पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। उपायुक्त ने कोल्ड स्टोर का चारों फ्लोर में चल रहा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कनिय अभियंता को कार्य में विलंब के संबंध में जानकारी लिया एवं उपायुक्त ने फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्माण कार्य से असंतुष्ट होकर विशेष जांच टीम का गठन कर गुणवत्ता का जांच कराने की बात कही। ग्रामीणों का भी आरोप है कि कोल्ड स्टोर का कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नही दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि कोल्ड स्टोर निर्माण कार्य का विशेष जांच दल बनाकर जांच किया जाएगा एवं जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कारवाई भी किया जाएगा। मौके पर विधायक सविता महतो, बीडीओ एकता वर्मा,सीओ दीपक प्रसाद,काबलु महतो आदि उपस्थित थे।
