नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर प्रशासन द्वारा 155 जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण,
Seraikela
सरायकेला। नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। जिसमें पहले दिन बुधवार को नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा के नेतृत्व में 155 कंबल का वितरण कर दिया गया है ।ठंड के प्रकोप से गरीब, असहाय एवं बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से यह पहल की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कुल 1600 कंबल आवंटित किए गए हैं, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर सुमित सुमन ने बताया कि नगर पंचायत को 1600 कंबलों का आवंटन प्राप्त हुआ है। आवंटन मिलते ही वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि ठंड के इस मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण में प्राथमिकता के आधार पर गरीब वर्ग के लोग, दिव्यांगजन तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन को शामिल किया जा रहा है।
नगर पंचायत की टीम द्वारा चिन्हित लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड कर्मियों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कंबल सही लोगों तक पहुंचे।
