खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता
में तृतीय एवं चैथा लींग मैच सरना तराड काड्रा और
डीकेएमसी नारायणबेडा ने दर्ज की पहली जीत
kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के तृतीय मैंच में आर एन स्पोटिंग जुगीडीह बनाम सरना तराड काड्रा के बीच खेला गया। जिसमें सरना तराड काड्रा की टीम ने आर एन स्पोटिंग जुगीडीह को 3-0 से पराजित कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की।

मैच का पहला गोल फागु हासदा ने पहले हाफ में किया। दूसरे हॉफ में राहुल हेंब्रम और रतन हासदा ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। जबकि चैथा लींग मैच एसएससी 369 भूरसा राजनगर बनाम डीकेएमसी नारायणबेडा खेला गया। जिसमें एसएससी 369 भूरसा राजनगर की टीम को डीकेएमसी नारायणबेडा ने 2-1 से पराजित कर बड़ा उलट फेर किया। नारायणबेड़ा के सत्या ने फर्स्ट हाफ में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। उसने दूसरे हॉफ में भी गोल दागा। राजनगर की ओर से रोइबु हांसदा ने गोल दागकर बढ़त को कम की। पहले मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, विकास कुमार, विशाल गोप और तपन नायक ने जबकि दूसरे मैच में संतोष महतो, समीर महतो, एन के सिंहदेव और ने निभाई। वही आगामी 11 जुलाई का पहला मैच एस एम सी प्रधानगोडा बनाम ग्रीन एरिया दलभंगा समय 2 बजे होगा। जबकि दूसरा मैच सरना स्पॉटिंग सिनूडीह बनाम एस के स्पॉटिंग हरिभंजा शाम 4 बजे होगा।
