जिला स्तरीय मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 27 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच,
Seraikela
सरायकेला। सरायकेला के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं सदर अस्पताल सरायकेला के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की देखरेख में जिला स्तरीय मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 27 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। इसके तहत ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप कुमार द्वारा ईएनटी दिव्यांगता के 7, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पीएम बारा द्वारा नेत्र दिव्यांगता के 10, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी कुमारी द्वारा मानसिक दिव्यांगता के 8 एवं विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ बरियल मार्डी द्वारा थैलेसीमिया के 1 दिव्यांग एवं सिकल सेल के एक दिव्यांग के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। शिविर का संचालन सहायक मेवालाल होनहागा द्वारा किया गया। मौके पर सदर अस्पताल प्रबंधक संजीत राय सहित अन्य मौजूद रहे।
