सरायकेला खरसावां जिले में नव पद स्थापित 292 शिक्षकों के बहाली में एसओपी का पालन नहीं किया,
Seraikela
सरायकेला खरसावां जिले में नव पद स्थापित 292 शिक्षकों के बहाली में एसओपी का पालन नहीं किया गया है। सभी शिक्षकों ने मंगलवार को जिला समहरणालय पहुंचकर इसका विरोध जताया। शिक्षकों ने विभाग पर नियम का उल्लंघन कर स्कूल आवंटन करने का आरोप लगाया है। सभी शिक्षकों ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को भी इसका ज्ञापन सोंपा। जिसमें साफ तौर पर शिक्षकों ने स्कूल आवंटन किए जाने की नियम का विरोध जताया है ।जेएलकेएम ने शिक्षकों की समस्या को देखते हुए इस पर अपना समर्थन जताया है। पार्टी के सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने कहा कि शिक्षको के साथ न्याय होना चाहिए सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप ही शिक्षकों को स्कूल दिया जाना चाहिए। इसमें कई शिक्षिका है जो 60 -70 किलोमीटर दूरी तय कर स्कूल जा रहे हैं जबकि नियम के अनुसार सभी शिक्षकों को गृह प्रखंड में ही और शिक्षिकाओं को सड़क किनारे व यातायात सुलभ वाले विद्यालयों में दिए जाना चाहिए। जबकि ऐसा नहीं हुआ है।
