खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां
मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
kharsawan
खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवो में हर्षाेल्लास के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। खरसावां प्रखंड के बुरूडीह एवं कुचाई गांव में श्री श्री मनसा पूजा समिति के द्वारा धूमधाम के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा अर्चना की गई। ग्रामीणों ने विधिपूर्वक माता मनसा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार के सुख, शान्ति व समृद्धि की मंगल कामना की। पुजारी ने मां मनसा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की।

गांव में मां मनसा की पूजा होने से गांव का माहौल श्रद्धा भक्ति में डूबा रहा। पूजा को लेकर शंकुवा नदी से मां मनसा की बारी ढोल बाजे गाजे के साथ लाया गया। इसके बाद मां मनसा की पूजा हुई। भक्तो ने बताया कि सच्चे हृदय से मां मनसा की पूजा अर्चना से सांप बिच्छुओं के खतरे से सुरक्षा मिलती है। साथ ही सर्पदंश से मुक्ति मिलती है। इसके अलावे बुरूडीह सहित विभिन्न गांवो में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। कुचाई गांव में से जेएसकेएम के नेता संजय जारिका के द्वारा श्रद्वालुओ के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शिव शंकर प्रधान, अनिल प्रधान, रंजीत प्रधान, जितेन प्रधान, जितेन प्रधान, ढूसा प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
