सरायकेला मे भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर हुई महत्वपूर्ण रायसुमारी
Seraikella
सरायकेला।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण रायसुमारी आयोजित की गई। यह प्रक्रिया प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं संगठित माहौल में संपन्न हुई। रायसुमारी में प्रदेश कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला चुनाव पदाधिकारी जटाशंकर पांडे तथा धर्मवीर सिंह भी शामिल हुए।
लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस रायसुमारी में प्रखंड एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति तथा जिला संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी राय रखी और जिला अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नेतृत्व पर विचार-विमर्श किया।रायसुमारी के उपरांत जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामों को नामांकित किया गया। इसमें पहला नाम निवर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव का रहा। इसके अलावा हरे कृष्णा प्रधान, मनोज तिवारी तथा देवाशीष राय के नामों पर भी सहमति बनी। इन सभी नामों को चर्चा के बाद औपचारिक रूप से प्रदेश कमेटी को भेज दिया गया है।बताया गया कि प्रखंड एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और अब जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश नेतृत्व जल्द ही इन नामों पर अंतिम निर्णय लेकर नई जिला इकाई को दिशा देने का काम करेगा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव इससे पहले दो बार भाजपा जिला अध्यक्ष रहकर संगठन को चला चुके हैं ।
